jokes-संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूँ


1.संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूँ
   पापा : क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
   संजू : हाँ जी हाँ
  पापा : जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता 

2.संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
   लड़की का पिता:- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे….
   संजू :- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ , दे जूते….दे चप्पल….

3.मोन्टू : तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है ?
  बन्टू : कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
  मोन्टू : लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
  बन्टू : मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday             समस्या” 

4.संजू : आज मैं सब्जीवाले से 5 रुपये में 3 प्याज लेकर आया हूँ
   राहुल : कैसे?
   संजू : सब्जीवाले ने 5 रुपये की एक प्याज दी थी…. एक मैं ठेले से उठाकर भाग गया और दूसरी उसने फेंककर मारी

Comments